बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार दिवस पर लोकगायिका व राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव संजू प्रिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार को विकसित बनाना है तो जाति-धर्म से ऊपर उठकर टेक्नोलॉजी के सहारे इमानदारी से बिहारवासियों को काम करना पड़ेगा। 22 मार्च 1912 में बिहार को बंगाल से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत बनाया गया था। यह दिन बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। बिहार प्राचीन काल से ही शिक्षा और ज्ञान का केंद्र रहा है। यहां स्थित नालंदा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला विश्वविद्यालय विश्व प्रसिद्ध रहे हैं। महान सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य ने इसी धरती से इतिहास रचा। बिहार की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। यहां के त्योहार, जैसे छठ पूजा, पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.