जाति-धर्म देखकर की जा रही बीएलओ व सुपरवाइजर की नियुक्ति : सपा
लखनऊ, अगस्त 6 -- सपा ने ईआरओ पर जाति व धर्म के आधार पर बीएलओ और सुपरवाइजर नियुक्त करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन देकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्रों में ईआरओ द्वारा जाति व धर्म के आधार पर बीएलओ और सुपरवाइजर नियुक्त किए जा रहे हैं। 1,77,516 मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ और सुपरवाइजरों की सूची विधानसभा वार अविलंब राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए। जिससे विधानसभा चुनाव-2027 स्वतंत्र, निर्भीक, निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक व संगठन के पदाधिकारी के दबाव में प्रदेश की 403 विधान सभाओं में मतदेय स्थलों के बीएलओ और सुपरवाइजर जाति व धर्म के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.