जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लेकर समाज के एक वर्ग में लंबे समय से असंतोष है:संयोजक
हजारीबाग, सितम्बर 11 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने और जातिगत आरक्षण हटाने की मांग को लेकर 12 सितंबर को जिला परिषद चौक पर सवर्ण एकता मंच एक दिन सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। इसको लेकर गुरुवार को प्रधान कैफेटेरिया में समाज के लोगों ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। प्रेस वार्ता में सवर्ण एकता मंच के संयोजक मुकेश सिंह ने बताया कि जातिगत आरक्षण के खिलाफ पूरे देश में चल रहे विरोध को मजबूती देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आरक्षण के खिलाफ विरोध उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लेकर समाज के एक वर्ग में लंबे समय से असंतोष है। मंच का कहना है कि आरक्षण व्यवस्था में सभी जातियों के आर्थिक स्थिति को ही आधार बनाया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर संगठन लोकतांत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.