आजमगढ़, अप्रैल 27 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के कुछ नेता जिले को जाति-बिरादरी की आग में झोंक रहे हैं। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष के बयान की निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेंहनगर अंतर्गत गोपालपुर में अंबेडकर जयंती के दौरान हुई घटना को लेकर सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक जाति विशेष के लोगों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाना पूरी तरह निराधार, भ्रामक एवं अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य और तनाव फैलाते हैं। भाजपा सदैव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और संविधान के अनुरूप कार्य करती है। प्रत्येक वर्ष अंबेडकर जयंती को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग समाज में वैमनस्य फैलाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.