जाति की राजनीति करती है सपा : ओपी राजभर
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोयलसा बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से सामाजिक समरसता दलित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दलित महिला कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने जाति के नाम पर राजनीति करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान उसके कार्यकर्ताओं द्वारा गली-चौराहों पर लोगों को धमकाया जाता था, जबकि भाजपा सरकार आने के बाद अब लोग सुकून से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा आज भी उसी तरह की राजनीति करने का प्रयास कर रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.