पाकुड़, अगस्त 17 -- उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्रों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी अंचलों में प्रमाणपत्रों के निष्पादन की स्थिति और लंबित आवेदनों की अंचलवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से लंबित प्रमाणपत्रों की जानकारी लेते हुए सभी आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा आमजनों को प्रमाणपत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उपायुक्त ने जाति प्रमाणपत्र जारी करने में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि गलत अथवा अपात्र व्यक्ति का प्रमाणपत्र किसी भी परिस्थिति में जारी नहीं होना चाहिए। प्रमाणपत्र निर्गत करने से पूर्व संबंध...