पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जाति आधारित जनगणना सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। संगठन के सदस्यों ने दोपहर दो बजे तक धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरना का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश सचिव उमेश प्रसाद यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता राजेंद्र पासवान और संचालन हरिलाल पासवान ने किया। धरना को संबोधित करते हुए बामसेफ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता महेंद्र कुमार ने कहा कि 2011 में कांग्रेस सरकार के समय जाति की प्रविष्टि के लिए ओपन कॉलम रखा गया था, जिसके कारण जाति आधारित आंकड़ों का परिणाम प्रकाशित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि 2027 में होने वाली जनगणना में भी जाति प्रविष्टि के स्थान पर ओपन कॉलम रखने की व्यवस्था की गई है। इससे एक बार फिर जा...