पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित कचहरी परिसर में धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से भेजकर यूसीसी बिल को लागू करने, शिक्षक पात्रता परीक्षा से शिक्षकों को मुक्त रखने, जाति आधारित जनगणना को लागू करने आदि की मांग की गई। संतन रवि, अरूण साव, नंदलाल यादव, अशोक साव, विनोद साव, सुभाष चंद्र गुप्त, करमचंद साहू, सुनील साव, श्रवण कुमार आदि धरना में शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...