अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सड़कों पर जातिसूचक शब्द, नारे या स्टिकर लगे वाहनों के संचालन को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने शून्य सहनशीलता नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एसपी ट्रैफिक और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ऐसे सभी वाहनों की पहचान कर तत्काल चालान, जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाए। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि वाहन संख्या प्लेट के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का जाति, वर्ग या समुदाय सूचक शब्द लिखना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे शब्द सामाजिक समरसता को प्रभावित करते हैं और कानून व्यवस्था के लिए संभावित खतरा बन सकते हैं। एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया कि नियमित चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.