जातिसूचक शब्द बोलकर दी जान से मारने की धमकी
गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लिंक रोड थानाक्षेत्र में छत पर एसी लगाने के विवाद में युवक को जातिसूचक शब्द कह जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बृज विहार के सी-ब्लॉक निवासी राहुल दिवाकर ने बताया कि वह पिछले तीन साल से सपरिवार यहां रहते हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाने व मरम्मत का काम करते हैं। उन्होंनें फ्लैट की छत की मरम्मत करा एसी की बाहरी यूनिट (आउटडोर) लगाई है। इसको लेकर पड़ोसी जितेंद्र सिंह और उसके मामा कपिल उन्हें परेशान कर रहे हैं। 24 मई की सुबह जितेंद्र सिंह ने राहुल को फोन कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और छत से एसी नहीं हटाने पर घर में घुसकर मारने की धमकी दी। इसके बाद कपिल ने भी व्हाट्सएप कॉल कर इसी तरह धमकाया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.