हमीरपुर, मार्च 31 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिजनौडा में खेतों की मिट्टी का समतलीकरण कार्य कर रहे जेसीबी चालक को गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बिवांर थानाक्षेत्र के गांव सायर निवासी अवधेश वर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अनुसूचित जाति का है। 31 मार्च को दिन में लगभग एक बजे जब वह गांव के ही रामू प्रजापति, जीतू यादव, अतुल व शिवबदन के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिजनौडा में शैलेंद्र सिंह के भूमि संरक्षण सुधार का कार्य जेसीबी मशीन से कर रहा था। तभी सिजनौड़ा के आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने नाजायज तमंचा, लाठी-कुल्हाड़ी लेकर हमला कर दिया। काम रोककर मां-बहन की गालियों और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। रामू व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.