बोकारो, अगस्त 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राजद प्रधान कार्यालय में सोमवार को आवश्यक बैठक भागीरथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव ने भाजपा नेताओं पर जातिसूचक बयानबाजी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बयानों का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है, इसलिए नेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास के मुद्दों से बचकर महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत सवालों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। अवधेश सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भ्रामक बयानों से बचने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांटने का प्रयास कर रही है, जो जनहित में नहीं है। राजद सामाजिक न्याय...