जातिसूचक टिप्पणी के बाद युवक पर हमला
रुडकी, मई 13 -- झबरेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भगतोवाली में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अविनाश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मई की रात उसका भाई अमन कुमार घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि मानकपुर आदमपुर निवासी ललित और उसके साथी दलित समुदाय के युवकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। अमन द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.