मऊ, जून 6 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में मिट्टी गिराने को लेकर हुए विवाद के बाद जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और वाहन तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निजामुद्दीनपुर निवासी शम्भूनाथ गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन जून की शाम अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने आए लोगों को उन्होंने रास्ते से मिट्टी न ले जाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद रमेश साहनी अपने पट्टीदारों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार ...