कन्नौज, जून 6 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुरवा गांव की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हाजी शरीफ चौकी के गांव बक्सपुरवा निवासी सुनीता पत्नी रामाधार 20 मई की सुबह मजदूरी के रुपये लेने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही इरशाद ने उसे रोक लिया और जातिसूचक गालियां देने लगा। खुद को सरकारी ट्यूबवेल का इंचार्ज बताते हुए उसे ट्यूबवेल से पानी लेने और खेत की सिंचाई करने से भी मना किया। यह भी पढ़ें- मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज जब उसने सरकारी ट्यूबवेल से सिंचाई करने की बात कही तो आरोपी ने खुद को ट्यूबवेल की चाबी रखने वाला बताते हुए विरोध किया। ...