बदायूं, अप्रैल 8 -- बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतनगर में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले नेकपाल पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल को वह अपने घर पर था। आरोप है कि गांव के ही पारस, प्रवीण, मुकेश पुत्रगण लल्लू और हप्पाल पुत्र विपिन उसके घर पहुंचे और उसे व उसकी चाची रीना पत्नी पूरन को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद बिना किसी बात के जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.