बागपत, जनवरी 12 -- बिनौली। गल्हैता गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की सभा हुई जिसमें विधायक डॉ अजय कुमार ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जातिवाद के घोर विरोधी थे। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूरों की खुशहाली के लिये कार्य किये। उन्होंने क्षेत्र में विधायक निधि से कराये जा रहे विकास कार्यो को भी गिनाया। सभा में कर्नल ब्रहमपाल तोमर, धीरज उज्जवल, मास्टर सुरेश राणा, मनोज तोमर, लेखराज प्रधान, राजू तोमर सिरसली आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.