लखनऊ, फरवरी 5 -- सरदार बल्लभ भाई पटेल साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन की ओर से भीष्म जयंती पर फरीदी नगर के कुर्मी क्षत्रीय महासभा भवन में एक शाम साहित्यकारों के नाम... अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ गीतकार डॉ. निशा सिंह नवल की सरस्वती वंदना से हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पातीराम गंगवार ने मुख्य अतिथि और कवियों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बलरामपुर के गीतकार कन्हैया लाल मधुर ने हमको हजार ख्वाब दिखाती है जिंदगी, दुख दर्द का एहसास कराती है जिंदगी... सुनाकर तालियां बटोरीं। कानपुर से शृंगार की कवियत्री अंकिता शुक्ला ने प्यार तो प्यार है व्यापार न समझना तुम, मेरी चुप्पी को मेरी हार न समझना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.