जातिवादी टिप्पणी, 25 KM का मार्च और 10 घंटे हंगामा; MP में शिक्षकों के खिलाफ स्कूली बच्चों ने खोला मोर्चा
बड़वानी, अगस्त 25 -- मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र, अपने शिक्षकों पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लगभग 200 छात्र-छात्राएं करीब 25 किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान कुछ देर के लिए वे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर भी बैठ गए, जिसके चलते वहां काफी लंबा जाम लग गया। जिसके बाद कलेक्टर वहां पहुंचीं और उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात करते हुए आरोपों की जांच के लिए एक टीम का गठन करने की घोषणा की, तब जाकर विद्यार्थियों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया। यह विरोध-प्रदर्शन सेंधवा के पास जामली में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया। इस आदिवासी बहुल जिले की अलग-अलग कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.