बरेली, फरवरी 5 -- बिशारतगंज। हिंदू सम्मेलन में बिथरी विधायक डॉ़ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि जातियों में बंटना हिंदुओं का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। सभी को एकजुट होना चाहिए। बुधवार को बिशारतगंज में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक डॉ़ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि चिकित्सक का सेवाभाव उसे शुद्ध बनता है, क्योंकि शुद्ध का उद्देश्य सेवा ही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का ज्ञान और उसका लोभ लालच से दूर होना ही एक व्यक्ति को बहुमूल्य बनता है, उन्होंने आह्वान किया कि ब्राहमण समाज देश और समाज को सही दिशा देने का काम करे। इस दौरान खिचड़ी भोज किया गया। यहां अध्यक्ष कुलदीप मौर्य, मुख्य प्रचारक कृष्ण चंद्र, दीपक कला, जिला प्रचारक अनुज पार्थ, डॉ़ संजीव शर्मा, सतीश गंगवार, विनोद गुप्ता, शिवांश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.