बरेली, फरवरी 8 -- आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को त्रिवटी नाथ मंदिर के प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेटियों की अच्छी शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए और रील बनाने से बचना चाहिए। इतिहास में महिलाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। हिंदुओं से जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आग्रह किया गया साथ ही हिंदुत्व की भावना को जागृत करने पर बल दिया कार्यक्रम में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ विनोद पागरानी ने कहा कि देश की सुरक्षा और तरक्की केवल शिक्षित होकर ही संभव है, इसलिए सभी को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...