कन्नौज, मई 1 -- थाना सौरिख क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उप्र रॉयल बाल्मीकि आर्मी के जिलाध्यक्ष माझपाटी गांव निवासी अमरजीत ने थानाध्यक्ष सौरिख को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि राहुल सिंह राजपूताना नाम की एक फेसबुक आईडी द्वारा लगातार जातिगत अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अनुसूचित जाति के लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि उक्त आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट और स्क्रीनशॉट साझा कर समाज विशेष को नीचा दिखाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही, कन्नौज में दिखाई देने पर मारपीट और फिर से गुलाम बनाने जैसी धमकियां भी दी गई हैं। अमरजीत का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.