जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम को शामिल करने की मांग
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से जातिगत जनगणना में ओबीसी वर्ग का कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस डा. रईस अहमद तुर्क वंशज ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि केंद्र व राज्य की सूची में ओबीसी जातियों को उचित स्थान न देना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और तेलंगाना में बेहतर मॉडल होने के बावजूद जनगणना में ओबीसी का कॉलम न जोड़ना सरकार पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने मांग की है कि देश की बड़ी आबादी को उसके अनुपात में प्रतिनिधित्व देने के लिए सही जातिगत जनगणना कराई जाए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पिछड़ा वर्ग का कॉलम हटाया तो सामने नहीं आएगी असली संख्या, कांग्रेस ने जोड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.