जातिगत जनगणना में ओबीसी की स्पष्ट पहचान जरूरी : केशव
रांची, सितम्बर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन किया। देश में चल रही जनगणना और पिछड़े वर्गों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरे देश में जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम चरण में मकानों की गणना की जा चुकी है और अब दूसरे चरण में व्यक्तियों की गणना की जानी है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि जनगणना के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग की जातिगत पहचान और उनकी वास्तविक जनसंख्या का स्पष्ट व वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे राज्यों के लिए जातिगत जनगणना के आंकड़े बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। राज्य में पिछड़े वर्गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.