लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने मंगलवार को कहा कि जातिगत जनगणना का मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है। उन्होंने जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप को निरस्त करने की मांग की है।अनिल ने कहा कि जातिगत जनगण का उद्देय है कि वह पिछड़े समाज की सभी जातियों की अलग-अलग गिनती करे ताकि सभी जातियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का आकलन किया जा सके। हालांकि, मौजूदा प्रारूप से ऐसा होना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इससे जातिगत जनगणना की पूरी प्रक्रिया ही अव्यावहारिक होने का जोखिम है। अनिल जयहिंद ने जातिगत जनगणना पर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...