जातिगत जनगणना और मेधावी छात्र सम्मान समारोह पर चर्चा
जौनपुर, अगस्त 19 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जौनपुर की एक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में हुई। जिसमें जातिगत जनगणना और स्वजातीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अगले माह छह सितंबर को सम्मान समारोह पचहटिया स्थित अवध पैरामेडिकल कालेज में कराया जाएगा। जिसके संयोजक वरिष्ठ संरक्षक पूर्व सीएमओ डा. रामअवध यादव होंगे। बैठक में लोगों को आगाह किया गया कि फरवरी 2027 में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। हमें केवल जाति के कॉलम में यादव ही लिखना होगा। कोई अन्य टाइटल का प्रयोग न करें। यह भी पढ़ें- यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में हुआ एकीकरण नई समिति गठित प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव जातिगत जनगणना के संदर्भ में लोगों को जागृत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.