जातिगत आरक्षण खत्म करने को सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
गंगापार, सितम्बर 10 -- जातिगत आरक्षण समाप्त करने को लेकर सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरुवार को तहसील पर पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह को सौंप कर आरक्षण व एससीएसटी एक्ट पूरी तरह समाप्त करने की बात कही। सवर्ण आर्मी के शिवाकांत मिश्र की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि एससीएसटी एक्ट व आरक्षण व्यवस्था सवर्णो के हितों के साथ घोर अन्याय है। देश में ऐसी व्यवस्था को समाप्त किया जाना न्याय संगत है। ज्ञापन देने वालों में प्रधानाचार्य पंकज तिवारी, राजेश कुमार, सुमित तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, विवेक मिश्र, देव सिंह, शिवाकान्त, नितिन मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.