जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर कार्य करें
बदायूं, फरवरी 28 -- राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने स्वयंसेवी छात्राओं को जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर व्यापक एवं तर्कशील सोच को विकसित करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रेमचंद ने छात्राओं से आग्रह किया यह सेवा का भाव केवल शिविर तक सीमित न रहे ब्लकि अपने घर-परिवार और समाज तक पहुंचे। उन्होंने साहित्य के विभिन्न प्रसंगों के उदाहरणों से छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. वंदना ने छात्राओं की विविध प्रस्तुतियों एवं सामुदायिक कार्य की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, रुचि पाल, रिंकी, संतोष कुमारी, रेंजर्स प्रभारी डॉ. सरिता गौतम मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.