मेरठ, जुलाई 21 -- दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के द्वारा महानाट्य जाणता राजा का आयोजन होने जा रहा है। रविवार को गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी इन में बैठक हुई। जिसमें नाटक के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया। बैठक का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र द्वारा किया। अजय गुप्ता ने बताया कि नाटक का आयोजन 22 से 28 अक्तूबर तक गाजियाबाद की सनसिटी में किया जाएगा। बताया कि जाणता राजा केवल एक ऐतिहासिक नाटक नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और हिंदवी स्वराज्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। मौके पर राष्ट्रकवि डॉ. हरिओम पवार, समिति के संयोजक विनय चौधरी, दीपक शर्मा, विजय राज सिंह, अरुण जिंदल, हरबीर पाल, अंकुर राणा, शिवकुमार राणा, डॉ. जेब...