झांसी, दिसम्बर 4 -- नगर निगम ने महानगर के लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्थाएं मुहैया करा दी गईं हैं। वहीं अलाव की टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सर्दियों के प्रारंभ में महानगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाए जाएंगे। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि सर्दियों में महानगरवासियों को शीतलहर से बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां प्रारंभ कर दीं हैं। शीतलहर का असर बढ़ने पर महानगर के प्रमुख चौराहों के अलावा विभिन्न वार्डों में अलाव की व्यवस्था की जाएगी। अलाव की टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही रैन बसेरों में अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ.राघवेंद्र सिंह ने बताया कि महानगर में सात रैन बसेरे संचालित किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.