अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जाट वंशावली की ओर से बुधवार को तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अखंड भारत के प्रथम राष्ट्रपति आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने राजा साहब के महान जीवन, संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सरकार से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने, उनके गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाने तथा राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग भी की गई। संरक्षक चौधरी उदयराज सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भी पढ़ें- भामाशाह के दान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का आह्वान संचालन जि...