मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर अखिल भारतीय जाट महासभा के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान समाज में बेटियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मालती बाना का जिलाध्यक्ष वंदना बालियान ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विशिष्ट वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, उनकी ऊर्जा एवं जागरूकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा जाट समाज की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष वंदना बालियान ने कहा कि समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर विशेष जोर ...