जाट महासभा के अध्यक्ष चमन सिंह और महामंत्री प्रवीण राणा बने
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित भव्य समारोह में अखिल भारतीय जाट महासभा ब्लॉक बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चमन सिंह, महामंत्री प्रवीण राणा, उपाध्यक्ष राजबहादुर मलिक, कोषाध्यक्ष ओमपाल चौहान, प्रचार मंत्री योगेन्द्र महले तथा आय व्यय निरीक्षक बाबू सिंह राठी बनाए गए। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी और आगंतुक महानुभावों का पंकज चौधरी ने अपने प्रतिष्ठान चौधरी ट्रैवल्स पर स्वागत और सम्मान किया। नई कार्यकारिणी ने समारोह के बाद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण की। यह भी पढ़ें- कुर्मी क्षत्रिय महासभा के दूसरी बार अध्यक्ष बने अरुण कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.