मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मुजफ्फरनगर। जाट महासभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में जाट समाज के लोगों की रविवार की सुबह 10 बजे विष्णु विहार जानसठ रोड बिजली घर के पास एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में जाट भवन निर्माण हेतु भूमि चयन को चर्चा होनी है। इसके साथ ही, भूमि फाइनल करने के उपरांत भवन निर्माण हेतु धन की व्यवस्था किस प्रकार की जाएगी, इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में जाट महासभा के सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर बहुमत से निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी जिला महासचिव जयवीर सिंह ने दी। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति बनती है, तो उक्त भूमि को अंतिम रूप प्रदान करते हुए आगामी भूमि पूजन कार्यक्रम की रूपरेखा भी निर्धारित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.