मेरठ, मई 1 -- जनकपुरी स्थित जाट भवन का ताला तोड़ने और चौकीदार के साथ अभद्रता की शिकायत को लेकर जाट समाज ने शुक्रवार को जाट भवन पर बैठक की और महासभा अध्यक्ष कर्नल एसपी सिंह द्वारा कराई गई इस शिकायत को झूठी करार देते हुए निंदा की। सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक एसपी सिंह और चौधरी कल्याण सिंह ने कहा कि कर्नल एसपी सिंह ने सुधीर चौधरी के खिलाफ मेडिकल थाने में शिकायत दी है कि उन्होंने जाट भवन का तोला तोड़ा और चौकीदार के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी है। ये आरोप सरासर झूठे हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने कर्नल एसपी सिंह के इस कृत्य की निंदा की। इस मौके पर धर्मवीर मलिक, डीके बालियान, सतेंद्र तोमर, गजेंद्र सिंह पायल, विनोद तोमर, सुरेंद्र नैन, राजीव तोमर, पवन तोमर, विकास, देवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.