मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरनगर जाट आरक्षण की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और जाट महासभा के संयुक्त तत्वावधान में चार अक्टूबर को बुढ़ाना स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जाट महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महासम्मेलन के जरिए केन्द्र सरकार से केन्द्र की ओबीसी सूची में जाटों को शामिल करने की मांग की जाएगी। इस सम्मेलन में वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत व सहारनपुर के जाट समाज के हजारों लोग शामिल होंगे।अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशवीर मलिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे स्थानीय आर्य समाज भवन परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर महासम्मेलन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने शहर में उन्होंने कहा कि जाट समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में शाम...