देहरादून, मार्च 15 -- देहरादून। हील फाउंडेशन और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को ग्राम जाटोवाला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान हारून अली ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री रोग और नेत्र विशेषज्ञों ने क्षेत्र के कई परिवारों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों की बीपी, शुगर और ऑक्सीजन की जांच के साथ ही मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.