मथुरा, जनवरी 16 -- गिरिराज परिक्रमा मार्ग में शिव मंदिर के सामने बनी मजार को लेकर द जाट एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। एलआईयू, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। गोवर्धन के दसविसा स्थित गिरिराज परिक्रमा मार्ग किनारे राजा मंदिर के पास एक धर्मशाला के प्रवेश द्वार पर शिव मंदिर व गिरिराज शिला विराजमान हैं। शिव मंदिर के सामने बनी मजार को देखकर विरोध जताया गया। बताया गया कि मजार पर समुदाय विशेष के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, जबकि आसपास हिंदू परिवार निवास करते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर भगवत सिंह गुर्जर जांच में जुट गए, वहीं एसडीएम प्रजक्ता त्रिपाठी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.