चाईबासा, दिसम्बर 19 -- गुवा। गुवा सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से नोटिस चिपकाने पहुंचे सेल अधिकारी, गुवा पुलिस एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को जाटा हाटिंग के विस्थापितों ने सड़क जाम कर बस्ती में प्रवेश करने से रोक दिया। यह सड़क जाम सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जारी रहा। इस दौरान विस्थापित परिवारों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने भी बस्ती उजाड़े जाने के विरोध में नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले किया गया। विस्थापितों की एकजुटता और बच्चों की भागीदारी को देखते हुए सेल अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं सीआईएसएफ के जवान बिना नोटिस चिपकाए वापस लौट गए। उल्लेखनीय है कि गुवा सेल प्रबंधन जाटा हाटिंग, नानक नगर, डिपासाई, डीवीसी एवं स्टेशन कॉलोनी क्षेत्रों में रेल परियोजना के विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.