जाटामा में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन, अल्फा सॉल्यूशन पटना बनी विजेता
गोड्डा, जून 1 -- महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड क्षेत्र के जाटामा गांव में युवा क्रिकेट क्लब गौरीकित्ता जाटामा के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक समापन हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि शाहिद रिजवान, वार्ड सदस्य कृति देवी, कांग्रेस नेता मुन्ना राजा, जिप सदस्य प्रत्याशी गफ्फार तथा अल्फा सॉल्यूशन के संचालक नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया था।
फाइनल मुकाबला फाइनल मुकाबला ऊर्जानगर टीम और अल्फा सॉल्यूशन पटना के बीच खेला गया। रोमांचक मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊर्जानगर टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए और विपक्षी टीम को 71 रनों का लक्ष्य दिया। टीम के बल्लेबाजों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.