गोड्डा, अप्रैल 11 -- महागामा, प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जाटामा-बेल्टीकरी मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में जाटामा निवासी 20 वर्षीय शहनवाज आलम घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, युवक किसी आवश्यक कार्य से जा रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर फिसलते हुए गिर पड़ा।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को उठाया और बिना देरी किए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर फैली गिट्टी और तेज रफ्तार इस दुर्घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.