जाटव बस्ती में विकास कार्य न होने पर धरना प्रदर्शन, तीन घंटे चला हंगामा
बरेली, मई 28 -- कटरा चांद खां की जाटव बस्ती के लोग टूटी सड़कों, टूटी सीवर लाइनों और नलों से आ रहे बदबूदार पानी से परेशान हैं। बुधवार को परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नगर निगम पहुंचकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निगम उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। पार्षद राजेश अग्रवाल भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर मेयर डॉ. उमेश गौतम मौके पर पहुंचे और खुद मलिन बस्ती का निरीक्षण करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे भीमराव अम्बेडकर दलित उत्थान सेवा समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने हाथों में दलित बस्ती का अपमान नहीं सहेंगे जैसी तख्तियां भी ले रखी थीं। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.