जाजेपुरा-बिजदुवां सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी, ग्रामीणों ने विरोध कर काम रुकवाया
उरई, जून 12 -- माधौगढ़। जाजेपुरा से बिजदुवां तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। करीब 24-25 ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण होने तक कार्य बंद रखने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले मार्ग की समुचित सफाई नहीं कराई गई। बिना तैयारी के मिट्टी व पुरानी सतह के ऊपर ही डामरीकरण किया जा रहा था। सड़क पर नाममात्र की गिट्टी डाली जा रही है, जो उखड़ने लगी है। गौरतलब है कि जाजेपुरा से बिजदुवां तक करीब डेढ़ किमी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। बरसात में पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता था। छह माह पहले गड्ढामुक्त अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी ने डस्ट-गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी थी। ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से पुनर्निर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.