पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- पिथौरागढ़। जनपद के दुर्गम क्षेत्र स्थित जाजर चिंगरी आदर्श विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छह बच्चों का एक साथ सैनिक स्कूल नैनीताल के लिए चयन होने से स्कूल समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मंगलवार को प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से छह बच्चों का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। चयनित छात्र-छात्राओं में सुनील कुमार पुत्र रमेश राम, विनीता भाटिया पुत्री शेखर भाटिया, पियूष कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, अदिति पुत्री कमल किशोर, कृष्णा पुत्र भगवान राम तथा मोनिका पुत्री मुकेश चंद्र शामिल हैं। बच्चों की इस सफलता से अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.