फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट की ओर से बुधवार को गांव जाजरू में अवैध रूप से बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई।इस दौरान लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा का शांत कर दिया। इस दौरान टीम ने जेसीबी से पांच पक्के निर्माण, 28 डीपीसी, पांच बाउंड्री वॉल आदि ढहा दिए। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि इन कॉलोनियों में बिना किसी वैध अनुमति के प्लॉटिंग कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। विभाग को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जांच कराई गई। जांच के दौरान 4 एकड़ और 5 एकड़ क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। बुधवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। ...