कानपुर, मार्च 25 -- जाजमऊ से लेकर न्यू एयरपोर्ट रोड रूमा तक बुधवार को अवैध निर्माण पर केडीए का बुलडोजर जमकर गरजा। चार अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों की सड़कों, बिजली के पोल और ड्रेनेज सिस्टम समेत प्लॉटिंग ढहा दी गई। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की मगर उनकी एक नहीं चली। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर यह ध्वस्तीकरण अभियान प्रवर्तन जोन वन-ए के प्रभारी सीबी पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया। इसके लिए तीन जेसीबी मशीनों का भी इस्तेमाल हुआ। सबसे पहले प्योंदी एवरेस्ट फैक्टरी के बगल में एयरफोर्स की चहारदीवारी के पास 2.5 बीघा में अभिषेक गुप्ता और तौहीद आदि द्वारा की गई जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। एयरपोर्ट की चहारदीवारी के पीछे प्योंदी में संतोष पांडेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.