कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे के रामादेवी से जाजमऊ तक करीब पांच किमी लंबे फ्लाईओवर की मरम्मत का काम एनएचएआई ने शुरू करा दिया है। एनएच-27 पर इस सेक्शन के रखरखाव और ओवरले के काम के लिए एक साल के लिए कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। इसका काम सड़क को बनाने के साथ जल निकासी प्रणाली का संरक्षण, नियमित हाईवे पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी होगी। हाईवे के डिवाइडर की टूटी टीन प्लेटों को दुरुस्त कराया जाएगा। सड़क के जॉइंट्स के सुधार का काम भी टेंडर में शामिल है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि जाजमऊ से रामादेवी तक सेक्शन को चाक चौबंद करने के लिए कंपनी को टेंडर आवंटित करने के साथ काम शुरू करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की अड़चन दूर, सोतई गांव की जमीन का विवाद सुलझा; फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविट...