जाजमऊ में शॉर्ट सर्किट से अगरबत्ती कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान
कानपुर, मई 24 -- चकेरी। जाजमऊ के बुढ़िया घाट में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट से एक अगरबत्ती कारखाने में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, आग से कारखाने में रखा कच्चा व पक्का माल समेत मशीन जल गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जाजमऊ पुरानी चुंगी निवासी मोहम्मद जाहिद इस फैक्ट्री की देखरेख करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके संचालक जाजमऊ केडीए निवासी मोहम्मद राहत है। जाहिद ने बताया कि शनिवार की देर शाम को कर्मचार कारखाना बंद कर अपने अपने घर चले गए थे। रविवार तड़के फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद आग ने कारखाने में रखे कच्चे व पक्के माल समेत बुरादा करने वाली मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें ऊठने पर पड़ोस की गोल्डन टेनरी के कर्मियों ने जाहिद को फोन कर आग लगने की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.