जाजमऊ में टेनरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
कानपुर, जून 6 -- चकेरी। जाजमऊ में एक टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बढ़ी तो वहां काम कर रहे कर्मचारी शोर मचाकर बाहर भागे। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया। वहीं आग से टेनरी में रखा लाखों का चमड़ा जलकर राख हो गया। जाजमऊ के कोहिनूर कंपाउंड निवासी मोहम्मद अनवर की 150 फीट वीआईपी रोड पर हिमालय टेनर्स के नाम से टेनरी है। इसके दूसरे तल पर स्प्रे डिपार्टमेंट है। बताया गया कि इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ गई तो वहां पर काम कर रहे कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे। देखते ही देखते आग ने काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। फिर करीब तीस मिनट की मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। लेकिन, आग से स्प्रे डिपार्टमेंट में रखे चमड़ा, केमिकल आदि राख हो गए। इसके च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.