जाजमऊ मंडी में बिक रहे एक लाख तक के बकरे
कानपुर, मई 26 -- चकेरी, संवाददाता। बकरीद के त्योहार के चलते जाजमऊ के अकील कंपाउंड में लगने वाली मवेशी मंडी में लोगों की भरमार है। यहां पर बकरे 20 हजार से लेकर एक लाख तक के बिक रहे हैं। पड़वे 30 से 70 हजार में मिल रहे हैं। मंडी में शहर समेत आसपास के जिलों से भी व्यापारी अपने मवेशी बेचने आ रहे हैं। मंडी संचालक मोहम्मद फारुख ने बताया कि पिछले आठ साल से मंडी का संचालन कर रहे हैं। त्योहार नजदीक आते ही मंडी में खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि मंडी में बिजली पानी की व्यवस्था है लेकिन तेज धूप के चलते दिन में खरीदार कम रहते हैं। शाम होते ही मंडी पूरी तरह से भर जाती है। उन्होंने बताया कि मंडी में उन्नाव और शुक्लागंज के भी खरीददार आ रहे हैं。 यह भी पढ़ें- मुंगेर: अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर त्याग और इंसानियत का देंगे पैगामनगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.